f सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मिला जबरदस्त मौका , मुम्बई की रणजी टीम में हुआ सिलेक्शन| - khabar4update

Latest Article

Ads Here

गुरुवार, 30 दिसंबर 2021

सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मिला जबरदस्त मौका , मुम्बई की रणजी टीम में हुआ सिलेक्शन|

 भारतीय टीम के पूर्व  क्रिकेट  भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की किस्मत खुल चुकी  है। 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे को अब फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने का मौका मिल गया। जी हां, आलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मुंबई की रणजी टीम  में जगह मिली है।मुंबई क्रिकेट संघ यानी एमसीए ने रणजी ट्राफी के लिए मुंबई की  एक टीम का ऐलान किया है, जिसके कप्तान ओपनर पृथ्वी शा हैं। इसी 20 सदस्यीय टीम में अर्जुन तेंदुलकर को भी चुना गया है। पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर को मौका मिलेगा। अभी पहले दो मैचों के लिए ही टीम का ऐलान किया गया है। 




पृथ्वी शा मैचों में टीम के कप्तान होंगे।41 बार की रणजी ट्राफी चैंपियन मुंबई की टीम को एलीट नौ टीमों के ग्रुप सी में रखा गया है और वह अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ मैच खेलकर करेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें